
India and South Africa के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आज से शुरू
सबकी नजरें दो दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी
इस स्टेडियम मे इतने बजे भिडेगी दोनो टीमें
नई दिल्ली, 30 नवंबर 2025 (विश्व वार्ता) India and South Africa ; आज रांची स्टेडियम मे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है यह मैच भारतीय समयानुसार रविवार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। और इसमें सबकी नजरें भारत के दो दिग्गज खिलाडिय़ों रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। दोनों अब केवल वनडे में खेलते हैं और यह सीरीज उनके लिए 2027 विश्व कप की संभावनाओं को मजबूत करने का मौका मानी जा रही है।
भारत को अगले दो महीनों में सिर्फ छह वनडे खेलने हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज भी शामिल है। ऐसे में सीमित मौके मिलने के कारण यह सीरीज दोनों अनुभवी सितारों के लिए चयन का ऑडिशन साबित हो सकती है।
दिलचस्प बात यह है कि 2013 में इसी जेएससीए स्टेडियम रांची में रोहित शर्मा ने पहली बार बतौर ओपनर शुरुआत की थी और उसके बाद उनका वनडे करियर बदल गया। अब एक दशक बाद वही मैदान उन्हें अपने करियर को नई दिशा देने का मौका दे रहा है। India and South Africa






















