
Haryana Govt ने जारी किया Independence Day का कार्यक्रम
राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष अंबाला
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज अब यमुनानगर में करेंगे ध्वजारोहण
चंडीगढ़, 13 अगस्त: (विश्ववार्ता) Independence Day के अवसर पर, 15 अगस्त को Haryana के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष अंबाला शहर में जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा स्वतंत्रता दिवस का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।
पूरे राज्य में ध्वजारोहण सुबह 9.00 बजे होगा । हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पानीपत जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार मिड्ढ़ा करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज यमुनानगर/जगाधरी, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार थानेसर/कुरुक्षेत्र, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी, स्कूल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा कैथल तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल नारनौल (महेंद्रगढ़) में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी तरह, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा सोनीपत, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा गुरुग्राम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा फतेहाबाद, सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार हिसार, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी पंचकूला और स्वास्थ्य मंत्री कु. आरती सिंह राव नूंह में ध्वजारोहण करेंगी।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर सिरसा और युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम फरीदाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/

























