
Ind W vs SL W: भारतीय महिला टीम ने दूसरा T-20 मैच भी जीता
– सीरीज़ में 2-0 से आगे
नई दिल्ली, चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववार्ता) भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच दूसरा T-20 मैच विशाखापत्तनम में खेला गया। भारत ने दूसरे T-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। श्रीलंका 9 विकेट खोकर 128 रन ही बना सका। भारत ने 12वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। भारत ने पांच मैचों की T-20 सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। ऋचा घोष एक रन बनाकर नाबाद रहीं। Ind W vs SL W
आपको बता दें कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। विशाखापत्तनम में पांच मैचों की सीरीज़ के दूसरे महिला T20I में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट पर 128 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 129 रन का टारगेट मिला। जवाब में भारत ने 11.5 ओवर में 3 विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया। श्रीलंका के लिए हर्षिता समरविक्रमा ने सबसे ज़्यादा 33 रन बनाए और चमारी अथापथु ने 31 रन बनाए। वहीं हसिनी परेरा ने 22 रन बनाए। Ind W vs SL W
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौर, श्री चरनी।
श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कवीशा दिलहारी, कौशानी नुथियांगना (विकेटकीपर), मल्की मदारा, इनोका रणवीर, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/






















