
IND Vs WI पहला टेस्ट: पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों व बल्लेबाजों का दबदबा
केएल राहुल अर्धशतक बनाकर नाबाद लौटे
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विशवार्ता) IND Vs WI पहला टेस्ट: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। भारत ने गुरुवार (2 अक्टूबर) को पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। यानी पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम अब केवल 41 रन पीछे है।
केएल राहुल 53 रन और कप्तान शुभमन गिल 18 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया।
इसके अलावा, साई सुदर्शन 7 रन और यशस्वी जायसवाल 36 रन बनाकर आउट हुए।
बता दें कि इससे पहले, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और टी-ब्रेक से पहले 162 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। विकेटकीपर शाई होप ने 26 और कप्तान रोस्टन चेज ने 24 रन बनाए। 1st test day1
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























