दूसरे वनडे मे वेस्टइंडीज के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए भारत की दमदार शुरूआत
वेस्टइंडीज ने दिया 406 रनो का बडा टारगेट
15 ओवर के खेल के बाद जानिये भारत की सलामी जोडी ने कितने रन जुटाये
रोहित शर्मा की सिक्स के साथ 32 बॉल में फिफ्टी
चंडीगढ, 29 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) India and West Indies : वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में भारत को 406 रन का टारगेट दिया है। यह टीम का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 389 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। इससे पहले टीम ने भारत के खिलाफ 1983 में जमशेदपुर में 333 रन बनाए थे।
जवाब में भारत ने 14 ओवर के बाद बगैर नुकसान 121 रन बनाए हैं। कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा पिच पर हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। रोहित ने सिक्स के साथ 32 बॉल में फिफ्टी पूरी की।
गुवाहाटी में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन बनाए। टीम से जॉन कैंपबेल (101), शाई होप (104) और अमीर जांगू (114) ने शतक लगाए। भारत के लिए कुलदीप यादव और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट लिए। कुलदीप ने अपने 200 वनडे विकेट भी पूरे किए। वे ऐसा करने वाले 9वें भारतीय बने।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















