
IND vs PAK Hockey World Cup: आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा
भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा मैच?
चंडीगढ, 19 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) IND vs PAK Hockey World Cupमेन्स हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। पूल D का यह मैच शाम 6:30 बजे वैगनर हॉकी स्टेडियम में शुरू होगा। टीम इंडिया पिछले 10 सालों से पाकिस्तान के खिलाफ हारी नहीं है। दोनों टीमों ने 19 मैच खेले हैं। इनमें से 17 मैच भारत ने जीते, जबकि दो ड्रॉ रहे। पाकिस्तान ने पिछली बार साउथ एशियन गेम्स 2016 के फाइनल में भारत को 1-0 से हराया था।
भारत ने पहला मैच वेल्स के खिलाफ 3-1 से जीता था और इंग्लैंड से 1-4 से हार गया था। टीम 2 मैचों में 3 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। इस मैच में जीत उन्हें 6 पॉइंट्स के साथ अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर देगी। हालांकि, पाकिस्तान से हारने पर वे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे।
भारत और पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में पांच मैच खेले हैं। भारत ने तीन जीते, जबकि पाकिस्तान ने दो जीते। दोनों टीमें पिछली बार 2010 वर्ल्ड कप में मिली थीं। नई दिल्ली में हुए उस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















