
IND Vs NZ: भारत ने पहले T20 मैच में न्यूजीलैंड को हराया
अभिषेक शर्मा बने जीत के हीरो
नागपुर, 22 जनवरी, 2026 (वर्ल्ड न्यूज़) – भारत ने पहले T20 मैच में न्यूजीलैंड (IND Vs NZ) को 48 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। बुधवार को नागपुर में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 238 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 190 रन ही बना सकी। अभिषेक शर्मा ने 84 रन बनाए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए।
IND Vs NZ
IND Vs NZ
VCA स्टेडियम में भारत के लिए रिंकू सिंह ने 44, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 और हार्दिक पांड्या ने 25 रन बनाए। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और काइल जैमीसन ने दो-दो विकेट लिए। फिलिप्स ने 78 और मार्क चैपमैन ने बल्ले से 39 रन बनाए। दूसरा T20I 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम रॉबिनसन, डेवन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरेल मिचेल, मिचेल सैंटनर, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/






















