
Ind Vs Nz: डैरेल मिचेल ने Newzealand को दिलाई जबरदस्त जीत
राहुल के शतक पर मिचेल का शतक भारी
न्यूज़ीलैंड ने की सीरीज़ बराबर
दिल्ली, 15 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता)Newzealand beat india rajkot odi : न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ़ तीन मैचों की ODI सीरीज़ बराबर कर ली है। न्यूज़ीलैंड ने बुधवार को दूसरा ODI सात विकेट से जीता। न्यूज़ीलैंड ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए। केएल राहुल ने 92 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए, जो उनका आठवां ODI शतक था। कप्तान शुभमन गिल ने 56, रोहित शर्मा ने 24 और विराट कोहली ने 23 रन बनाए।
कीवी टीम ने बुधवार को 47.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 285 रन का टारगेट हासिल कर लिया। डेरिल मिशेल ने एक चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 117 गेंदों पर नाबाद 131 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल थे। विल यंग ने भी 87 रन बनाए। इस मैच के बाद तीन मैचों की ODI सीरीज़ 1-1 से बराबर हो गई है। सीरीज़ का आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।
285 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही थी. डेवॉन कॉन्वे और हेनरी निकल्स क्रीज पर फंसे हुए नजर आ रहे थे और फिर हर्षित राणा ने कॉनवे को 16 रन पर बोल्ड कर भारत को पहली कामयाबी दिलाई और हेनरी निकल्स भी प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार हो गए. ऐसा लगा अब टीम इंडिया मैच में पकड़ बना लेगी लेकिन फिर सामने आ गए डैरेल मिचेल. इस खिलाड़ी ने विल यंग के साथ मिलकर 152 गेंदों में 162 रनों की साझेदारी कर मैच पूरी तरह से भारत की पकड़ से निकाल दिया. डैरेल मिचेल ने 96 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. उन्होंने भारत के खिलाफ पिछली चार वनडे पारियों में से तीन में शतक लगाया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























