
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में भारत को हराया
– ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज़ में 1-0 की बनाई बढ़त
मेलबर्न, 31 अक्टूबर, (गुरपुनीत सिंह सिद्धू) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पाँच मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मैच आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला गया। दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज़ का दूसरा मैच 4 विकेट से हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 126 रनों का लक्ष्य 13.2 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाँच मैचों की टी20 सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब तीसरा टी20 मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। शुभमन गिल (5 रन), संजू सैमसन (2 रन), तिलक वर्मा (0 रन) और सूर्यकुमार यादव (1 रन) आउट हुए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश हेज़लवुड।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























