
IND vs AFG 2nd ODI: भारत की शानदार जीत; अफ़गानिस्तान 170 रन से हारा
गिल-ईशान ने लगाए शतक
चंडीगढ, 18 जून, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और अफ़गानिस्तान के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज़ का दूसरा मैच आज लखनऊ में खेला गया, जिसमें भारत ने अफ़गानिस्तान को 170 रन से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली है। गौरतलब है कि भारत ने धर्मशाला में पहला ODI सात विकेट से जीता था। सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।
भारत Vs अफ़गानिस्तान india defeated Afghanistan
आज खेले गए मैच में अफ़गानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 49.5 ओवर में 402 रन पर ऑल आउट हो गई।
कप्तान शुभमन गिल ने 154 रन और ईशान किशन ने 125 रन बनाए। भारत ने दूसरे ODI में अफ़गानिस्तान को 403 रन का टारगेट दिया।
अफ़गानिस्तान के लिए नांगेलिया खरोटे ने 4 विकेट लिए। जबकि राशिद खान ने 3 विकेट लिए। 403 रन के टारगेट का पीछा करते हुए अफ़गानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में 232 रन पर ढेर हो गई। अफ़गानिस्तान के लिए रहमत शाह ने 61 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने तीन-तीन विकेट लिए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















