
आगामी ICC Womens World Cup-2025 को लेकर उत्साह
भारतीय महिला टीम का लक्ष्य आईसीसी ट्रॉफी- Harmanpreet kaur
Chandigarh, 12 अगस्त: (विश्ववार्ता) भारतीय कप्तान harmanpreet kaur ने कहा कि उनकी टीम मिथक तोड़कर अगले महीने शुरू हो रहे महिला वनडे विश्व कप में icc-trophy का सूखा खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभी तक कोई विश्व खिताब नहीं जीत पाई है हालांकि कुछ अवसरों पर वह इसके करीब पहुंची थी। इसमें 2017 में इंग्लैंड में खेला गया वनडे विश्व कप भी शामिल है जिसमें भारत उपविजेता रहा था।
हरमनप्रीत ने वनडे विश्व कप ट्रॉफी के अनावरण समारोह में कहा, ‘हम उस मिथक को तोड़ना चाहते हैं जिसका सभी भारतीय इंतजार कर रहे हैं। विश्व कप हमेशा खास होता है। मैं हमेशा अपने देश के लिए कुछ खास करना चाहती हूं। जब भी मैं युवी भैया (युवराज सिंह) को देखती हूं तो मुझे काफी प्रेरणा मिलती है।’ इस अवसर पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और हरमनप्रीत की टीम के साथी भी उपस्थित थे।
भारत इस वर्ष के टूर्नामेंट में 2017 की तुलना में एक कदम आगे जाने की उम्मीद करेगा, जब उन्होंने लॉर्ड्स में एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड से मामूली अंतर से हारकर दूसरी बार महिला क्रिकेट विश्व कप फाइनल में जगह बनाई थी। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक चलेगा, जिसमें भारत टूर्नामेंट का पहला मैच बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















