ICC Women’s T20 World Cup 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में
भारत और पाकिस्तान की टीमें होंगी आमने-सामने
चंडीगढ, 10 जून (विश्ववार्ता) महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है।
इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं। 12 जून को पहला मैच खेला जाएगा और फाइनल 5 जुलाई को खेला जाना है. बता दें कि टीम इंडिया ने कभी यह खिताब नहीं जीता है, लेकिन इस बार हरमानप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इतिहास रचना चाहेगी. यहां देख लीजिए भारतीय टीम का पूरा वर्ल्ड कप शेड्यूल। women s t20 world cup 2026 begins on june 12 full schedule venues and india pakistan clash date
.इस बार दुनिया की 12 टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले रही हैं, जिन्हें सात-सात के 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसका पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के साथ होना है.।
ग्रुप A – भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप B – इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड
इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। 24 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का फाइनल पांच जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। वहीं भारतीय फैंस की नजरें 14 जून पर टिकी होंगी, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
- 14 जून – भारत बनाम पाकिस्तान
- 17 जून – भारत बनाम नीदरलैंड्स
- 21 जून – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- 25 जून – भारत बनाम बांग्लादेश
- 28 जून – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया























