Punjab के मशहूर रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का निधन
गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में ली अंतिम सांस
फरीदकोट, 12 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब के मशहूर रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। गुरजीत सिंह तूत ने फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में अंतिम सांस ली।
जानकारी के अनुसार, गुरजीत सिंह तूत पिछले काफी समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह तूत पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव तूत के रहने वाले थे। अपने खेल के दौर में वह कबड्डी के बेहतरीन और चर्चित खिलाड़ियों में शामिल रहे। punjab kabaddi player passes away
करीब सवा छह फीट लंबे गुरजीत सिंह तूत अपनी मजबूत कद-काठी और दमदार खेल के लिए कबड्डी मैदानों में खास पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर से कबड्डी प्रेमियों और खेल जगत में शोक की लहर है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























