Breaking : हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे ने की आत्महत्या
रोपड़, दिल्ली, 12 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू ने शुक्रवार को रोपड़ जिले के पखराली गांव में अपने फार्महाउस में कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गगनजोत शुक्रवार सुबह रोपड़ पहुंचे थे और घटना के समय फार्महाउस में अकेले थे।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को रोपड़ के सरकारी अस्पताल भेज दिया है, जहां शनिवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। रोपड़ सदर थाने के SHO सनी खन्ना ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के बारे में और जानकारी दी जा सकेगी।
आपको बता दें कि गगनजोत संधू कुरुक्षेत्र के गुमथला गढ़ू गांव के दो बार सरपंच रह चुके थे। उनके पिता जसविंदर सिंह संधू पिहोवा से चार बार MLA रहे थे। ओपी चौटाला सरकार के दौरान उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया था। 2019 में लिवर कैंसर से उनकी मौत हो गई।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















