पंजाब के इस जिले मे बच्चों की स्कूल बस पलटी, मचा हाहाकार
हादसे में कई स्कूली बच्चे हुए घायल
चंडीगढ 01 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब के होशियारपुर जिले मे के राहत गांव के पास बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक निजी स्कूल बस अचानक पलट गई। बस के पलटते ही उसमें सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जिन्हें फस्ट एड देने के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बच्चे काफी सहमे हुए थे। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को संभाला और उनके अभिभावकों को घटना की जानकारी देने का प्रयास किया। bus carrying school children overturns into a field in hoshiarpur
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। राहत गांव के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया। चालक जब तक बस को संभाल पाता, तब तक बस सड़क के किनारे से फिसल खेतों में पलट गई। बस के पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में मदद की।
कई अभिभावक तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मौके पर पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपने बच्चों को सुरक्षित देखा तो राहत की सांस ली। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की सूचना है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिए जाने की जानकारी है।
हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों ने भी बच्चों की मदद की और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























