मिडिल ईस्ट से इस वक्त की बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज
आखिर क्यों लिया ये फैसला ?
दिल्ली,20 जून, 2026 (विश्ववार्ता) ईरान ने फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। ईरान की जॉइंट मिलिट्री कमांड ने सरकारी टीवी पर ऐलान करते हुए कहा कि इसकी वजह लेबनान में हो रहे इजराइली हमले हैं।
ईरानी मीडिया के मुताबिक, तेहरान ने फिर एक बार होर्मुज बंद करने का फैसला लिया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका के भरोसा तोड़ने और लेबनान में इजरायल के युद्धविराम का उल्लंघन करने के कारण होर्मुज को बंद किया गया है। International iran closed the strait of hormuz due to a ceasefire violationl
ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज
ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला अमेरिका द्वारा समझौते (MoU) की पहली शर्त के तहत ‘साफ तौर पर भरोसा तोड़ने और अपने वादे का उल्लंघन करने’ के चलते लिया गया है।























