

Breaking News : ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को एक बार फिर से बंद करने की घोषणा
भीषण जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी, अमेरिका ने शुरू किए हमले
सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने खाई कसम
चंडीगढ, 12 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा कर दी है। ईरान ने अमेरिकी हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है। आईआरजीसी ने एक जहाज पर चेतावनी गोली चलाई, जो बिना अनुमति के रूट से गुजरने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद हार्मुज को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
वहीं, अमेरिकी सेना ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक व्यापारी जहाज पर हमले के बाद अमेरिका ने रविवार तड़के ईरान पर हमले शुरू कर दिए हैं। रॉयटर के अनुसार, सरकारी मीडिया आउटलेट आईआरआईबी ने बंदर अब्बास और सिरिक में विस्फोटों की सूचना दी, जबकि मेहर न्यूज एजेंसी ने कहा कि केशम द्वीप पर धमाकों की आवाज सुनी गई। iran
मोजतबा ने खाई कसम
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि बदला लेना हमारी राष्ट्र की इच्छा है। Iran lai tuyen bo dong eo bien hormuz-canh-bao-tung-don-dap-tra-khoc-liet
यह घटना अमेरिका-ईरान के बीच तनाव के बीच हुई है। हार्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के तेल निर्यात का महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और शिपिंग पर गहरा असर पड़ सकता है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















