पटियाला में मनाई गई अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती
“महिलाएँ सिर्फ दया ही नहीं, वे शक्ति भी हैं” – जै इंंदर कौर
पटियाला, चंडीगढ़, 31 मई (विश्व वार्ता) पिछले कई दिनों से सूबे में भाजपा की ओर से 21 से 31 मई तक मराठा साम्राज्य की महान रानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती संबंधी अभियान चल रहा है, जिसके तहत सूबे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस के अंतर्गत आज पटियाला में पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जै इंंदर कौर की अगुवाई में महारानी अहिल्याबाई हल्कर जी की जयंती मनाई गई।
अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए जै इंंदर कौर ने कहा कि “रानी अहिल्याबाई अपने 30 साल के अच्छे शासन, न्याय, सामाजिक सद्भावना, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए जानी जाती हैं। वह काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक देशभर के 10,000 मंदिरों के नवीनीकरण के लिए प्रेरणा स्रोत रहीं हैं। रानी अहिल्याबाई का मानना था कि एक आदर्श शासक वह होता है जो धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करता है। उन्होंने अपने जीवन को महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय निर्माण के लिए समर्पित किया।”
“इसके इलावा मुग़ल आक्रमणकारियों द्वारा नुकसान पहुंचाए गए और नष्ट किए गए मंदिरों को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर ने पुनः बसाया था। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कठिन परिस्थितियों में सरकारी शक्ति का संचालन करते हुए उन्होंने एक कुशल प्रशासक के रूप में धार्मिक और सामाजिक कार्य भी किए। रानी अहिल्याबाई ने कई नदियों, कुओं और पुलों के स्थायी घाट बनवाए।”
उन्होंने कहा कि “अहिल्याबाई होलकर 300वीं जयंती अभियान का यही उद्देश्य है कि रानी अहिल्याबाई के जीवन और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाया जाए। इस अभियान के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में दौड़, प्रदर्शनियां और महिला सम्मेलन आयोजित किए गए। बच्चों को रानी अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन के बारे में जानकारी दी गई।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में जै इंंदर ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में अच्छे शासन के प्रयास भाजपा की पहचान बन गए हैं, भाजपा सरकार का हर फैसला देवी अहिल्याबाई जी के ‘प्रजा धर्म’ की भावना से प्रेरित है। इसके इलावा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती (जन्म वर्षगांठ) के अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण महासंमेलन में भाग लिया।”
इस दौरान जै इंंदर कौर के साथ ही भाजपा जिला प्रधान विजय कुमार (कूका), पूर्व प्रधान के.के मुलहोत्रा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मनिषा उप्पल, जिला युवा अध्यक्ष निकिल कुमार काका, अतुल जोशी, मंडल प्रधान राजीव शर्मा, निकिल बातिश, हरीश वर्मा, पूर्व काउंसलर संदीप मुलहोत्रा, अतुल जोशी, सरदार इकबाल सिंह (प्रधान अदालत बाज़ार), नकुल, वरुण जिंदल, अनिल बजाज, पवन डाबी, अमर चंद डाबी, हाजी अली, रिंक्ले सिंह और सतिश कुमार बोबी आदि उपस्थित रहे।
























