Holi 2026 त्योहार को लेकर शहर में घर वापसी का सिलसिला शुरू
लोग अपने-अपने पैतृक स्थानों के लिए हुए रवाना, ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़ रंगों …
चंडीगढ, 28 फरवरी विश्ववार्ता) होली के त्योहार को लेकर शहर में घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने पैतृक स्थानों के लिए रवाना हुए। दरअसल, सप्ताहांत के साथ कार्यालयों में दो दिन का अवकाश होने और इसके बाद कई कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त छुट्टी लेने के कारण लोगों ने पहले ही घर लौटने का फैसला कर लिया है। trains will operate
सुबह से ही शहर के बस अड्डों, मेट्रो स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नौकरीपेशा लोग, छात्र और प्रवासी श्रमिक बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लिए रवाना होते दिखाई दिए।
बस स्टैंड पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई यात्रियों को टिकट लेने में काफी समय लगा, वहीं कुछ रूटों पर सीटें जल्दी भर जाने के कारण लोगों को खड़े होकर सफर करने को मजबूर होना पड़ा। निजी बसों में भी यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। मेट्रो स्टेशनों पर भी स्थिति सामान्य दिनों के मुकाबले अलग नजर आई। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ रही और ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। trains will operate
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in