Punjab Weather: राज्य में भारी बारिश की चेतावनी
पढ़ें किन जिलों के लिए जारी किया गया है ? अलर्ट
चंडीगढ, 8 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज पंजाब के 21 जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है। इनमें से छह जिलों: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज और 9 जुलाई को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इस बीच, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर और पटियाला में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा और बठिंडा में कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। आपको बता दें कि पंजाब में मानसून की एंट्री के बावजूद उतनी बारिश नहीं हो रही है जितनी होनी चाहिए। कम बारिश के कारण उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। Punjab Weather Rain alert
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पंजाब के बाकी हिस्सों में पूरी तरह फैलने के लिए हालात अच्छे हैं। अब सिर्फ दो जिले बचे हैं जहां मानसून पूरी तरह नहीं पहुंचा है। लेकिन अब मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है, और इसका असर राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की एक्टिविटी के साथ जारी रहने की उम्मीद है। इससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा, एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिससे मानसून मजबूत होगा और अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























