jammu and kashmir ghati area heavy rain

jammu and kashmir में भारी बारिश के बाद आयी बाढ़ से इतने लोगो की मौत से मचा हडकंप
जम्मू-पठानकोट हाईवे और रेलवे ट्रैक को नुकसान
चंडीगढ़, 18 अगस्त: (विश्ववार्ता) Kathua Cloudburst : jammu and kashmir के कठुआ जिले में सुबह बादल फटने की वजह से भारी तबाही मची है। राजबाग के जोध घाटी गांव और अन्य इलाकों में हुए इस हादसे में 6लोगों की मौत हुई। जबकि कई अन्य लोग घायल और लापता बताए जा रहे हैं। भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने स्थानीय जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। इसके साथ ही जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को भी भारी नुकसान पहुंचा, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
दरअसल मध्यरात्रि को Kathua जिले के राजबाग इलाके के जोड़ घाटी गांव में बादल फटने की घटना ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया। इसके अलावा जंगलोटे, बागड़, चांगडा और लखनपुर के दिलवान-हटली इलाकों में भी भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं ने तबाही मचाई है।
जोड़ घाटी में गुज्जर बस्तियों पर पहाड़ का मलबा गिरने से कई घर पूरी तरह तबाह हो गए। जानकारी के अनुसार, इस आपदा में अब तक 6लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
Kathua जिले में बादल फटने से जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी नुकसान पहुंचा है। मलबे और तेज बहाव वाले पानी ने हाईवे के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे कई घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हैं और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने की कोशिश कर रही हैं।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/





















