
Heat wave in Haryana: हरियाणा मे सूर्य देवता ने दिखाया प्रचंड रूप, गर्मी ने किया बेहाल
चंडीगढ़, 20 अप्रैल, (विश्व वार्ता) Haryana Weather Update, हरियाणा में गर्मी का सितम बढ़ने वाला हैं। प्रदेश में अब पारा तेजी से चढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच से छह दिन तक तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
अगले 7 दिन तक बारिश को कोई संभावना नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को राज्य में सबसे गर्म जिला रोहतक रहा, जहां पारा 41.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम नारनौल में रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब अगले सात दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। अब कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसे में अब तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों में लू चलने की भी संभावना है। Haryana Weather Update,
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























