
पंजाब सहित समूचा उत्तर भारत भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच तपता हुआ
यूपी का यह जिला बना एशिया में सबसे गर्म शहर रहा
चंडीगढ़, 20 मई, (विश्ववार्ता)उत्तर भारत समेत प्रदेशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) का प्रकोप जारी है, चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम मानचित्रों के अनुसार , आने वाले दिनों में दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब और हरियाणा के बड़े हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। punjab haryana brace for severe heat wave as mercury nears 47c orange alert issued
उत्तर प्रदेश में में बांदा जिला सबसे अधिक प्रभावित है। लगातार तीसरे दिन मंगलवार को बांदा एशिया में सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान इतिहास में तीसरी बार 48.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके पहले वर्ष 2019 मई माह में 48.1 डिग्री और वर्ष 2022 में 49 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के अधिकांश जिलों में 23 मई तक लू और भीषण लहर की स्थिति बनी रह सकती है। यहां तक कि कई स्थानों पर रात का तापमान भी सामान्य से 2°C से 5°C अधिक रहने की संभावना है, जिससे सूर्यास्त के बाद राहत मिलने की संभावना कम हो जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























