Heart Health Habits: 30 पार हो गये है तो सेहत को ना कीजिये नजरअंदाज
आइए जान कि आप अपने हार्ट हेल्थ को ठीक रखने के लिए क्या सकते हैं ? उपाय
चंडीगढ, 26 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है, हृदय रोग उनमें से एक हैं। दिल की बीमारियों को कुछ दशकों पहले तक बुजुर्गों की समस्या माना जाता था, हालांकि अब कम उम्र वाले भी इसका शिकार हो रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को 30 की उम्र के बाद हार्ट हेल्थ को लेकर सावधान हो जाने की सलाह देते हैं। आमतौर ये वह समय होता है जब ज्यादातर लोगों में घंटों बैठकर काम करने, नींद पूरी न होने और व्यायाम के लिए समय न निकाल पाने जैसी समस्याएं आम हो जाती है। लाइफस्टाइल की ये गड़बड़ियां ब्लड प्रेशर-कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ा देती हैं। Heart Health Habits
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं अक्सर लोगों को लगता है कि दिल की बीमारी अचानक होती है, लेकिन इसके पीछे कई जोखिम वर्षों तक बनते रहते हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि आप अपने हार्ट हेल्थ को ठीक रखने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं?
Heart Health Habits
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाई ब्लड प्रेशर-कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, धूम्रपान और अधिक वजन जैसे स्थितियां दिल की सेहत को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों में से एक हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार तंबाकू, शारीरिक निष्क्रियता और खान-पान में गड़बड़ी जैसी समस्याएं कई ऐसे बदलाव पैदा कर सकती हैं जो आगे चलकर हृदय रोग का जोखिम बढ़ा देते हैं।
इसलिए 30 की उम्र के बाद दिल की सेहत के लेकर अलर्ट हो जाना चाहिए। अपने ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, वजन को कंट्रोल रखें।
दिल की बीमारी से बचाव के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि शरीर के अंदर क्या चल रहा है? ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है या नहीं, कोलेस्ट्रॉल कितना है और हाई ब्लड शुगर की दिक्कत तो नहीं है?
नियमित स्वास्थ्य जांच से इसका पता चल सकता है। हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल कई बार बिना किसी स्पष्ट लक्षण के बढ़ते रह सकते हैं। ऐसे में अगर आप जांच नहीं कराते हैं तो समस्या का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।
अगर परिवार में पहले से किसी को कम उम्र में दिल की बीमारी, हाई कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज रहा है, तो डॉक्टर से मिलकर जांच और समय रहते इसे कंट्रोल करने के इलाज जरूर कराएं।
Lower Heart Disease Risk After 30 Essential Heart Health Habits
30 की उम्र के बाद ऑफिस का काम, कंप्यूटर और मोबाइल की वजह से कई घंटे बैठे रहना आम है। ये आदतें सेहत के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकती है।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार वयस्कों को हर सप्ताह कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। इसके अलावा सप्ताह में कम से कम दो दिन मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम करना भी जरूरी है।
आप तेज वॉक, साइकिलिंग, सीढ़ियां चढ़ने जैसे अभ्यास करके भी दिल की सेहत को ठीक रख सकते हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























