• Latest
  • Trending
  • All
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं :Dr. Balbir Singh

April 10, 2026

Punjab Police सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर Davinder Bambiha gang के तीन गुर्गों को मलेशिया से भारत वापस लाई

August 19, 2026

World Mosquito Day 2026: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ मॉनसून में बुखार के मौसम में कैशलेस इलाज देकर पंजाब के मरीजों की कर रही है मदद 

August 19, 2026

Bhagwant Mann government गांवों से टैलेंट की पहचान करके उन्हें इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन के लिए तैयार करेगी: Chief Minister Bhagwant Singh Mann

August 19, 2026

IND vs PAK:  Hockey World Cup : इंडिया ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

August 19, 2026

डायरेक्टर जेसन संजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिग्मा’ अक्तूबर की इस तारिख को होगी रिलीज

August 19, 2026

पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

August 19, 2026

Indian Grandmaster आर प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल

August 19, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Bulletin Hindi News :शाम 4. 00 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरों के साथ है हाजिर

August 19, 2026

Entertainment News, Superstar Prabhas’ की Action-Drama film ‘स्पिरिट’ अगले साल मार्च में होगी रिलीज़ 

August 19, 2026

Indian exporters उभरते इंटरनेशनल मार्केट की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए हैं तैयार 

August 19, 2026

Punjab politics: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर CM मान भड़के

August 19, 2026

Amritsar Police ने illegal Arms Smuggling की तस्करी में शामिल तीन बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

August 19, 2026
Punjabi News
English News
Wednesday, August 19, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं :Dr. Balbir Singh

by Wishav Warta Hindi Team
April 10, 2026
in पंजाब
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : Dr. Balbir Singh

योजना के तहत ₹300 करोड़ के ,2 लाख से अधिक उपचार;पंजाब बजट 2026–27 में ₹2,000 करोड़ के आवंटन द्वारा समर्थित

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹10 लाख तक का नकदरहित कवर; पंजीकरण के लिए सरल छ: चरणीय मार्गदर्शिका

चंडीगढ़, 10 अप्रैल, (विश्व वार्ता) चिकित्सकीय आपात स्थिति अक्सर बिना किसी पूर्व चेतावनी के आती है; जो परिवारों को न केवल स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं, बल्कि इलाज के खर्च के बोझ की चिंता में धकेल देती है l इस चुनौती से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ की शुरुआत की, जिसका स्पष्ट उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब के परिवार बिना किसी आर्थिक चिंता के समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त कर सकें।

भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता ‘सेहत कार्ड’ के माध्यम से साकार हो रही है, जो पूरे राज्य में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें विश्वास पैदा कर रहा है। गाँवों, कस्बों और शहरों में चल रहे व्यापक पंजीकरण अभियानों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 50,000 सेहत कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

योजना की समावेशी प्रकृति और बढ़ती पहुँच को रेखांकित करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “सेहत कार्ड सभी के लिए है; इसमें आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं है। जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ रही है, अधिक परिवार कवरेज प्राप्त करने और अप्रत्याशित चिकित्सा खर्चों से खुद को सुरक्षित करने के लिए आगे आ रहे हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत अब तक 2 लाख से अधिक उपचार किए जा चुके हैं, जिनमें कैंसर उपचार, हृदय संबंधी हस्तक्षेप और अस्थि शल्य चिकित्सा (ऑर्थोपेडिक सर्जरी)जैसे महत्त्वपूर्ण उपचार शामिल हैं। “अब तक इस योजना के तहत ₹300 करोड़ से अधिक लागत के उपचार प्रदान किए जा चुके हैं, जिसे और मजबूत करने के लिए पंजाब बजट 2026–27 में ₹2,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है, ताकि इसके लाभों को बनाए रखा जा सके और उनका विस्तार किया जा सके,” उन्होंने कहा।
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत परिवारों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष ₹10 लाख तक का नकदरहित उपचार प्राप्त होता है, जिससे किसी भी मरीज को आर्थिक बाधाओं या आपात स्थिति में पैसों की कमी के कारण इलाज में देरी न करनी पड़े।

अधिकतम पहुँच सुनिश्चित करने और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक गुरुद्वारों, पंचायत घरों, मंदिरों और सामुदायिक केंद्रों जैसे सुलभ स्थानों पर पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर विशेष रूप से उन लोगों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु बनाए गए हैं, जिन्हें औपचारिक केंद्रों तक पहुँचने में कठिनाई हो सकती है।

नागरिकों के लिए स्पष्ट रणनीति प्रदान करते हुए, पंजाब सरकार ने पंजीकरण के लिए एक सरल छह-चरणीय प्रक्रिया भी निर्धारित की है। निवासी बिना किसी पूर्व नियुक्ति के निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर , सरकारी पंजीकरण शिविर या सेवा केंद्र पर सीधे जा सकते हैं। आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी और नाबालिगों के लिए जन्म प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे; ताकि परिवार के सभी सदस्य(जो पंजाब के निवासी होने चाहिए) योजना के अंतर्गत कवर हो सकें।

यह योजना प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹10 लाख की साझा कवरेज प्रदान करती है, इसलिए सभी सदस्यों का एक साथ पंजीकरण करवाना आवश्यक है। पंजीकरण स्थल पर अधिकारी प्रक्रिया पूरी करने में सहायता करते हैं, जिसके बाद लाभार्थियों को सेहत कार्ड सक्रिय होने की पुष्टि हेतु एसएमएस (एस एम एस ) प्राप्त होता है।

इसके अतिरिक्त, सुगम पंजीकरण के लिए निवासियों को आधार कार्ड, वोटर आईडी, स्मार्ट राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हों) और किसानों के लिए जे-फॉर्म (यदि लागू हो) जैसे सहायक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी जाती है।

सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, पंजाब सरकार निवासियों को निर्दिष्ट केंद्रों और ज़मीनी स्तर के शिविरों के माध्यम से सेहत कार्ड के लिए पंजीकरण करने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है, ताकि हर परिवार मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत नकदरहित उपचार का लाभ उठा सके।

सरल मार्गदर्शिका: छह चरणों में सेहत कार्ड के लिए पंजीकरण करें

चरण 1: किसी अपॉइंटमेंट की आवश्यकता नहींl
आप सीधे किसी केंद्र या शिविर में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

चरण 2: पंजीकरण स्थल पर जाएँ l
* आप जा सकते हैं :
-निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सी एस सी ) पर
-सरकारी पंजीकरण शिविर पर
-सेवा केंद्र पर

चरण 3: आवश्यक दस्तावेज साथ लाएँ l

परिवार के सभी सदस्यों के लिए निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाएँ:
* आधार कार्ड
* वोटर आईडी
* नाबालिगों के लिए जन्म प्रमाण -पत्र
* सभी सदस्य पंजाब के निवासी होने चाहिए

चरण 4: पारिवारिक कवरेज को समझें
* यह योजना प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹10 लाख तक का कवर प्रदान करती है। यह राशि परिवार के सभी सदस्यों के बीच साझा होती है, इसलिए सभी के लिए दस्तावेज़ साथ लाना महत्त्वपूर्ण है।

चरण 5: पंजीकरण पूरा करें
* केंद्र या शिविर में अधिकारी आपकी जानकारी दर्ज करने और प्रक्रिया पूरी करने में आपकी सहायता करेंगे।

चरण 6: पुष्टि प्राप्त करें
* पंजीकरण होने के बाद आपको एक एसएमएस प्राप्त होगा, जो आपके सेहत कार्ड लाभों के सक्रिय होने की पुष्टि करेगा।

साथ लाने वाले दस्तावेज:
* आधार कार्ड (पहचान और पते का प्रमाण- पत्र)
* वोटर आईडी
* स्मार्ट राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
* जे-फॉर्म (किसानों के लिए, यदि लागू हो)

Tags: Health and Family Welfare Minister Dr. Balbir SinghHealth services for every citizen of Punjab;
Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

Punjab Police सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर Davinder Bambiha gang के तीन गुर्गों को मलेशिया से भारत वापस लाई

by Wishav Warta Hindi Team
August 19, 2026
0

Punjab Police सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर दविंदर बंबिहा गैंग के तीन गुर्गों को मलेशिया से भारत वापस लाई —...

World Mosquito Day 2026: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ मॉनसून में बुखार के मौसम में कैशलेस इलाज देकर पंजाब के मरीजों की कर रही है मदद 

by Wishav Warta Hindi Team
August 19, 2026
0

World Mosquito Day 2026: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ मॉनसून में बुखार के मौसम में कैशलेस इलाज देकर पंजाब के मरीजों की...

Bhagwant Mann government गांवों से टैलेंट की पहचान करके उन्हें इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन के लिए तैयार करेगी: Chief Minister Bhagwant Singh Mann

by Wishav Warta Hindi Team
August 19, 2026
0

Bhagwant Mann government गांवों से टैलेंट की पहचान करके उन्हें इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन के लिए तैयार करेगी: Chief Minister Bhagwant Singh...

पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

by Wishav Warta Hindi Team
August 19, 2026
0

पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल चंडीगढ़, 19 अगस्त (विश्व वार्ता) पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत सिंह...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

August 19, 2026

आज का विचार

आज का विचार

आज का सुविचार Aaj ka vichar

August 19, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Punjab Police सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर Davinder Bambiha gang के तीन गुर्गों को मलेशिया से भारत वापस लाई

by Wishav Warta Hindi Team
August 19, 2026
0

Punjab Police सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर दविंदर बंबिहा गैंग के तीन गुर्गों को मलेशिया से भारत वापस लाई —...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA