
Haryana Weather Update: प्रदेश के कई हिस्सों में आज से 5 दिन घने कोहरे का अलर्ट
चंडीगढ, 12 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता) Haryana Weather Update हरियाणा में ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। प्रदेश के कई हिस्सों का न्यूनतम तापमान सामान्य से भी नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में धुंध पड़नी भी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग की ओर से भी आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में घन कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी ने 15 दिसंबर तक विशेष रूप से उत्तरी और मध्य हरियाणा के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। कोहरे की चेतावनी को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे धीमी गति से वाहन चलाएं और घने कोहरे के समय अनावश्यक यात्रा से बचें। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड से बचाव के लिए उचित उपाय करने की अपील की है। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।
Haryana Weather Update
पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत में सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी में भारी कमी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा राज्य के उत्तरी और पश्चिमी जिले चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बने रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में स्थिरता बने रहने की संभावना है, जिससे राज्य में हल्की ठंड का असर जारी रहेगा। इससे पहले गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान सोनीपत में 5 डिग्री रहा था।
Haryana Weather Update
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















