
Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने शीतलहर चलने को लेकर येलो अलर्ट किया घोषित
चंडीगढ, 11 दिसंबर 2025 (विश्व वार्ता) Haryana Weather Update, चंडीगढ़: मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जिन जिलों में शीतलहर चलेगी। उनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी और नारनौल शामिल है।
राजस्थान से सटे इन जिलों में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। अगर बात तापमान की करें तो पहाड़ों से मैदानों की ओर चल रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में औसत से 0.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली।
वहीं, न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि 12 दिसंबर से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस दस्तक देगा जिससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
महेंद्रगढ़ में सबसे कम पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, नारनौल में 5.8 डिग्री, हिसार में 6.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज के आसपास अधिकतम तापमान सबसे कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भिवानी 26.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सबसे ज्यादा रहा।
12 जिलों में का तापमान 10 डिग्री से नीचे
न्यूनतम तापमान में गिरावट की बात करें तो 12 जिलों में यह तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। जिससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। इसमें हिसार, महेंद्रगढ़, नारनौल, रोहतक, करनाल, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल, पंचकूला और सोनीपत जिले शामिल हैं। अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। Haryana Weather
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















