Weather Alart: हरियाणा के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
चंडीगढ, 21 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह से मेहरबान हो चुका है। सोमवार रात से फरीदाबाद, पानीपत, सिरसा, गुरुग्राम, रेवाड़ी और हिसार में बारिश हो रही है। इसके अलावा फतेहाबाद, सोनीपत और यमुनानगर में भी बारिश हुई। इस बारिश से जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं सिरसा और फरीदाबाद में जलभराव होने से परेशानी का सामान भी करना पड़ा है।Haryana Weather Alart
भारत मौसम विज्ञान विभाग की से मंगलवार सुबह 4.25 बजे जारी अलर्ट के अनुसार, अगले तीन घंटों में यमुनानगर, पानीपत, सिरसा, अंबाला, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, भिवानी में तेज बारिश का अनुमान जताया है।
प्रदेश में इस सक्रिय मानसून की स्थिति 23 जुलाई तक लगातार बनी रहेगी, जो 22 जुलाई के बीच बारिश पीक पर होगी। 23 जुलाई को भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, जबकि 24 से 26 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और यह कुछ ही इलाकों में सिमट जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























