
Haryana Vidhan Sabha के बजट सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही जारी
चंडीगढ़, 18 मार्च, (विश्व वार्ता) Haryana Vidhan Sabha के बजट सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही जारी है। प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस विधायकों के न आने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी विधायक जनता के सवालों को लेकर गंभीर नहीं हैं। प्रश्नकाल का समय 11 बजे था, लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंचे। Haryana Vidhan Sabha
आज भी राज्यसभा चुनाव को लेकर हंगामे के आसार हैं। इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक अदित्य देवीलाल और अर्जुन चौटाला ने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर एक प्रस्ताव पेश रखा है।
प्रस्ताव में मांग की गई है कि इस विषय पर सदन में चर्चा कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की और इसके क्या कारण थे। इससे प्रदेश की जनता को भी इस बारे में जानकारी मिल सकेगी। Haryana Vidhan Sabha
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























