
Haryana के स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान
जाने कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल ?
चंडीगढ़, 20 मई, (विश्ववार्ता) हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। आज सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। हरियाणा में 25 मई से लेकर 30 जून तक स्कूलों की छुट्टियां रहेगी। Haryana news :
हरियाणा में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। 24 मई को संडे है, यानी बच्चों को अब शनिवार यानी 23 मई तक ही स्कूल जाना होगा। पहले यह छुट्टियां 1 जून से शेड्यूल्ड थीं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अफसरों के साथ बुधवार को करीब 2 घंटे चली बैठक में समर वेकेशन 6 दिन एडवांस करने का फैसला लिया गया। सीएम नायब सैनी ने मीटिंग के बाद खुद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की भीषण गर्मी के चलते सरकार ने रिव्यू किया।
मौसम विभाग ने प्रदेश में हीटवेब का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 शहरों में दिन का टेंपरेचर 45 डिग्री के पार हो गया है। 46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतक सबसे गर्म रहा। 25 मई से नौतपा शुरू होना है। Haryana news haryana cm meeting schools summer holidays heatwave
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















