Haryana Rajya Sabha Elections के लिए सियासी पारा हाई
मैदान मे आजाद उम्मीदवार के उतरने से दिलचस्प हुआ राज्य सभा चुनाव
चंडीगढ 12 मार्च (विश्व वार्ता): Haryana Rajya Sabha Electionsहरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को होगा. किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है जिसके चलते ये चुनाव हो रहे हैं। अब इन दो सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल कर लिया है, लेकिन एक निर्दलीय उम्मीदवार के मैदान में आने से चुनाव काफी ज्यादा दिलचस्प हो गया है
हालांकि विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से ये लग रहा है कि एक सीट बीजेपी के खाते में और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी।
बीजेपी की तरफ से जहां संजय भाटिया मैदान में है, वहीं कांग्रेस की तरफ से कर्मवीर बौद्ध है।अब निर्दलीय सतीश नांदल मैदान में आ गए हैं, जिससे हरियाणा में होने जा रहे राज्यसभा चुनाव 2016 और 2022 के चुनावों की याद दिला रहे हैं।
Haryana Rajya Sabha Elections
वहीं निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल ने नामांकन भरने से पहले कहा कि उनके साथ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है. उन्हीं के समर्थन से वे चुनावी मैदान में उतरे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे कितने विधायकों का समर्थन प्राप्त है, ये बाद में पता चल जाएगा।
वहीं कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध ने पार्टी के तमाम नेताओं का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा वे इस जिम्मेदारी के तहत भी वैसा ही काम करेंगे, जैसे नौकरी में रहते किया है. उन्होंने कहा कि मेरे सामाजिक कार्यों को कांग्रेस ने सम्मान दिया है. हालांकि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को टिकट ना मिलने पर वे कुछ कहने से बचते नजर आए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बहुत बड़ा परिवर्तन देश में लाने वाले हैं. हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार के मैदान में आने से क्या पहले की तरह खेला होगा. इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायक मेरे साथ हैं. मुझे 31 विधायकों का समर्थन चाहिए लेकिन हम 37 हैं. बीजेपी की आदत है फूट डालो शासन करो. लेकिन हमारे सारे साथी एक साथ हैं। Haryana Rajya Sabha Elections
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in