
Haryana Rajya Sabha की 2 सीटों पर चुनाव आज ‘
रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ के बाद क्या कांग्रेस की जीत होगी ?
हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज यानी सोमवार को विधानसभा में वोट डाले जाएंगे। संख्या बल के हिसाब से मुकाबला सीधा लग रहा था, लेकिन भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल की एंट्री ने इस चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। जहां भाजपा अपनी जीत की ‘हैट्रिक’ के लिए आश्वस्त है, वहीं कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए अपने कुनबे को एकजुट रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। latest haryana news
90 सदस्यीय विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 31 प्रथम वरीयता के मतों की आवश्यकता है।
भाजपा (संजय भाटिया): भाजपा के पास अपने 48 विधायक हैं और 3 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी हासिल है (कुल 51)। इस आधार पर संजय भाटिया की जीत तय मानी जा रही है।
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ? ये भी पढ़ें रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?
कांग्रेस (कर्मबीर बौद्ध): कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। आंकड़ों के हिसाब से कर्मबीर बौद्ध सुरक्षित हैं, लेकिन अतीत में हुई क्रॉस-वोटिंग की घटनाओं ने पार्टी की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सतीश नांदल ने निर्दलीय के तौर पर ताल ठोककर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। भाजपा के पास भाटिया की जीत के बाद करीब 20 अतिरिक्त वोट बचेंगे, जिन्हें वे नांदल के पक्ष में डलवा सकते हैं।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























