
Haryana में कांग्रेस को बड़ा झटका; Punchkula की पूर्व मेयर ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ, 25 अप्रैल (विश्ववार्ता) हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंचकूला की पूर्व मेयर उपिंदर कौर आहुलवालिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंदर सिंह को भेजा है। खबर है कि उपिंदर कौर आहुलवालिया अब बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। सीएम नायब सैनी खुद उपिंदर कौर की जॉइनिंग करा सकते हैं।
पत्र के मुताबिक, उपिंदर कौर पार्टी के हालिया अंदरूनी घटनाक्रमों को लेकर नाखुश चल रहीं थीं और उन्होंने दुख पहुंचने की बात कही है। उन्होंने पार्टी के नेतृत्व पर भी सीधे सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस अपनी मूल विचारधारा से भटकती नजर आ रही है और पंचकूला के विकास को लेकर पार्टी में नेतृत्व और दृष्टिकोण की कमी है। उपिंदर कौर ने कहा कि ऐसी स्थिति में वह कांग्रेस में रहते हुए पंचकूला के लोगों की सेवा नहीं कर सकती हैं। इसी कारण उन्होंने पीसीसी प्रतिनिधि पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने का निर्णय लिया। Upinder Kaur Ahluwalia resigns:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















