Entertainment: Haryana Police ने इस पंजाबी सिंगर को जारी किया नोटिस
चंडीगढ़, 19 सितंबर (विश्ववार्ता): हरियाणा पुलिस ने कैथल जिले के कमालपुर गांव में एक गाने की शूटिंग के दौरान खुलेआम हथियार दिखाने के लिए पंजाबी सिंगर आर नाएट और उनकी टीम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
हरियाणा पुलिस का मानना है कि हथियारों का ऐसा प्रदर्शन समाज में डर का माहौल बनाता है। कैथल के DSP बीर भान ने कहा कि राज्य में बिना इजाज़त ऐसी गतिविधियों की इजाज़त नहीं है। पुलिस ने हथियारों के प्रदर्शन को गैर-कानूनी बताते हुए नोटिस जारी किया है। सिंगर और उनकी टीम से जल्द से जल्द जवाब देने को कहा गया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























