
Haryana News: पंचकूला में महिला वकील की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत
चंडीगढ़, 20 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) हरियाणा के पंचकूला में महिला वकील की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। महिला वकील के पिता की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राॅली को अपने कब्जे में लिया है। हादसे के बाद से ट्रैक्टर ड्राइवर फरार है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिंजौर निवासी शिकायतकर्ता अनिल ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी बेटी जैनीफर हाईकोर्ट में प्रेक्टिस कर रही थी। बीते शनिवार को वह और उनकी बेटी एक्टिवा पर दवाइयां लेने के लिए धर्मपुर स्थित मेडिकल स्टोर पर गए थे। एक्टिवा को उनकी बेटी जैनीफर चला रही थी। एक ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ने अचानक खड़ी एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी। Haryana News:
एक्टिवा को टक्कर लगते ही वह और उनकी बेटी सड़क पर गिर गए। ट्रैक्टर ट्राॅली का पिछला टायर उनकी बेटी की गर्दन व छाती के ऊपर से निकाल गया। बुरी तरह से घायल बेटी को पुलिस की मदद से कालका के अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Haryana News
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























