
Haryana News: इस जिले मे दर्दनाक हादसा, इतने लोगो की मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा कुरुक्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निजी होटल-रिजॉर्ट में पेंट करने वाले पांच मजूदरों की दम घुटने की वजह से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक स्टर्लिंग रिसोर्ट में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रात के समय एक कमरे में रंग रोगन करने वाली लेबर क्लास के पांच लोग एक कमरे में सोए हुए थे। Haryana latest News
सुबह जब इस कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ की ओर से कमरे की खिड़की से देखा गया। कोई हरकत न होने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर एसएचओ सिटी दिनेश राणा, सेक्टर 7 चौकी इंचार्ज कमल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया। Haryana latest News
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























