Haryana Nagar Nikay Chunav Result: हरियाणा निकाय चुनाव का परिणाम आयेगा आज
कुछ ही देर मे होगी मतगणना , सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चंडीगढ़, 13 मई, (विश्ववार्ता) प्रदेश के सात शहरों में छोटी सरकार का निर्णय बुधवार को होगा। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। दोपहर बाद तक विजेताओं की तस्वीर साफ हो जाएगी।अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में मेयर-पार्षद और रेवाड़ी नगर परिषद तथा सांपला, धारूहेड़ा एवं उकलाना नगर पालिकाओं में अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के लिए रविवार को मतदान हुआ था।
इस चुनाव में 614 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। निकाय चुनाव के परिणाम से सत्ताधारी दल व विपक्ष के नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। मुख्यमंत्री समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने इन निकाय चुनाव में जमकर पसीना बहाया है। वहीं, विपक्ष के नेताओं ने निकायों के अलग-अलग मुद्दे उठाकर सत्ता पक्ष को भी चुनौती दे डाली है।
केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मिलेगा प्रवेश Haryana Nagar Nikay Chunav Result:
इसके बाद से ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रत्येक चरण की निगरानी की जाएगी। मतगणना केंद्रों पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
मतगणना में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना स्थलों पर प्रवेश की अनुमति होगी। Haryana Nagar Nikay Chunav Result:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























