
Haryana IPS Suicide:मुख्यमंत्री सैनी ने वाई. पूरन कुमार की आईएएस पत्नी से की एक घंटे तक मुलाकात
– उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन
– मुख्यमंत्री आवास पर उच्च स्तरीय बैठक जारी
चंडीगढ, 09 अक्तूबर (विश्ववार्ता)Haryana IPS Suicide: हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद मामला और गंभीर होता जा रहा है। आज मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार से मुलाकात की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार (Haryana IPS Suicide) की पत्नी से करीब एक घंटे तक मुलाकात की। बैठक के दौरान, आईएएस अधिकारी अमनीत ने मुख्यमंत्री सैनी को दो पन्नों की शिकायत सौंपी, जिसमें आईजी के सुसाइड नोट में नामजद अधिकारियों को निलंबित और गिरफ्तार करने तथा उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। इस दौरान अमनीत पी. कुमार ने यहाँ तक कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। अंतिम नोट में सब कुछ स्पष्ट है और इसी आधार पर सभी के खिलाफ एफआईआर, गिरफ्तारी और निलंबन की कार्रवाई की जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने वाई. पूरन कुमार के आत्महत्या मामले में उनके परिवार से शाम 5 बजे तक का समय मांगा है। मुख्यमंत्री आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, डीजीपी शत्रुघ्न कपूर और मंत्री कृष्ण लाल पंवार मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार डीजीपी शत्रुजीत कूपर को छुट्टी पर भेजने और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारनिया को हटाने की कार्रवाई कर सकती है। Haryana IPS Suicide:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: h






















