हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने लिंगानुपात पर की बड़ी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग ने 3 SMO और मेडिकल अफसर को किया सस्पेंड
ये अधिकारी हुए सस्पेंड
चंडीगढ़, 19 मई, (विश्ववार्ता) हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में लिंगानुपात में सुधार से संबंधित प्रभावी निगरानी और नियमों के कड़े कार्यान्वयन में विफलता को लेकर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है।
स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) सुमिता मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए 3 सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) और 1 मेडिकल ऑफिसर (MO) को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। latest haryana news
एसीएम सुमिता मिश्रा द्वारा जारी निलंबन आदेश के तहत जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
- SMO डॉ. टीना आनंद
- SMO विजय परमार
- SMO सतपाल
- MO प्रभा
- और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























