बडे भाई Punjab मे भंयानक बाढ त्रासदी को देखते हुए छोटा भाई Haryana आया आगे
सीएम सैनी ने किया इतने करोड की आर्थिक मदद का ऐलान
चंडीगढ, 2 सिंतबर (विश्ववार्ता) बडा भाई पंजाब इस समय बाढ़ की भंयानक त्रासदी से जूझ रहा है इन हालातो को देखते हुए छोटा भाई हरियाणा आगे आया है हरियाणा सरकार ने पंजाब को 5 करोड़ रूपए की मदद दी है। हरियाणा सरकार द्वारा खुद यह जानकारी दी गई।
पंजाब मे हालात भयंकर और भयावह हैं। कुदरत के इस कहर में लोगों के दुख को बयां नहीं किया जा सकता। बाढ़ में उनका सब तबाह हो गया। इस बीच जहां एक ओर पंजाब की भगवंत मान सरकार बाढ़ पीडि़त लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रही है तो वहीं दूसरी तरफ दूसरे राज्य और कई लोगों के द्वारा भी इस संकट की घड़ी में पंजाब को मदद दी जा रही है। पंजाब सरकार ने भी सीएम फ्लड रिलीफ अकाउंट जारी कर लोगों से स्वेच्छा अनुसार सहयोग करने की अपील की है।
haryana govt gave rs 5 crore flood relief fund for punjab
बाढ़ पीडि़त राज्य पंजाब की मदद के लिए हरियाणा आगे आया है। हरियाणा सरकार ने पंजाब को 5 करोड़ रूपए की मदद दी है। हरियाणा सरकार द्वारा खुद यह जानकारी दी गई। हरियाणा सरकार ने कहा, ”पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आई भीषण बारिश व बाढ़ से उत्पन्न हालात बेहद दुखद हैं। इस संकट की घड़ी में हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी गई है।”
रियाणा सरकार ने कहा, ”यह मदद राहत और बचाव कार्यों में सहायक होगी और प्रभावित परिवारों तक त्वरित सहायता पहुँचाने में मदद करेगी। सरकार का यह प्रयास है कि ज़रूरत पडऩे पर आगे भी हर संभव सहयोग किया जाए। हम सभी प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाते हैं कि हरियाणा उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस कठिन समय में हम सब मिलकर इस आपदा का सामना करेंगे। हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर एकजुट होकर इस संकट को पार करेंगे।”
ज्ञात रहे कि, हाल ही में हरियाणा की ओर से पंजाब को बाढ़ संकट में हर संभव मदद देने का ऐलान किया था। हरियाणा सीएम नायब सैनी ने सीएम भगवंत मान को इस बारे में पत्र लिखा था। सीएम सैनी ने सीएम मान को लिखे पत्र में कहा था, ”पंजाब में बाढ़ की स्थिति के चलते वहां लोग भारी कष्ट झेल रहे हैं। यदि पंजाब को किसी भी तरह की मदद हरियाणा की ओर से चाहिए तो इसके लिए हरियाणा तत्पर है। पंजाब में जहां पर भी सहायता मांगी जाएगी, हरियाणा की ओर से वहां हर संभव सहायता जल्द से जल्द मुहैया कराई जाएगी।”
























