Haryana Govt ने दीपावली के पर्व पर देश और प्रदेश के लोगों को दी शुभकामनाएं
चंडीगढ़, 20 अक्टूबर, (विश्व वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिवाली के अवसर पर लोगों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को मजबूत करते हुए कहा कि इससे भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन सकेगा। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को नई पहचान दिलाने पर जोर दिया। Diwali Festival
cm saini wishes people on Diwali Festival उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी मुहिम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। Diwali Festival
हरियाणा सरकार ने लोकल फॉर वोकल लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा यह आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूत करने का हिस्सा है, जिसमें हरियाणा सरकार भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। दिवाली के इस पावन पर्व पर स्वदेशी उत्पाद अपनाकर हम न केवल अपनी परंपराओं को संरक्षित करेंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल देंगे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in
























