
Haryana government: नायाब सैनी सरकार का बड़ा फैसला..
हरियाणा में ईडब्ल्यूएस की आय सीमा बढ़ी
केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर आधारित निर्णय
चंडीगढ, 15 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा को छह लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दिया है। हालांकि केंद्र सरकार ने साल 2022 में ही ईडब्ल्यूएस की आय सीमा आठ लाख रुपये कर दी है। राज्य सरकार के मुताबिक यह निर्णय केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। Haryana government increased the income limit for ews
गौरतलब है कि इससे पहले 25 फरवरी, 2019 को जारी आदेशों के तहत ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए सालाना आय सीमा 6 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। इस विषय की समीक्षा के बाद, अब सरकार ने आय सीमा को बढ़ाकर 8 लाख रुपये प्रतिवर्ष करने का निर्णय लिया है। Haryana government
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























