Haryana में लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण कई शहरों में कूड़े के ढेर
सरकार ने बुलाई अहम बैठक
शहरों में बिगड़ी सफाई व्यवस्था
चंडीगढ़, 12 मई, (विश्ववार्ता) हरियाणा में पिछले 11 दिनों से ठप पड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों की यूनियन के साथ बातचीत के लिए अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक बुधवार सुबह 11 बजे Haryana Niwas में होगी, जिसमें निकाय मंत्री Vipul Goel यूनियन प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।
strike of sanitation workers in haryana the government has called an important meeting
लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण कई शहरों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जनजीवन प्रभावित हुआ है।
सरकार का कहना है कि बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। बैठक में सफाई कर्मचारियों की मांगों और सफाई व्यवस्था को जल्द बहाल करने पर चर्चा होने की संभावना है।अब सभी की नजर इस बैठक पर टिकी है, जिससे हड़ताल खत्म होने और सफाई व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
latest Haryana news
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























