
Haryana की BJP सरकार ने आज बुलाया नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर निंदा प्रस्ताव
Haryana कांग्रेस ने किया बहिष्कार
चंडीगढ, 27 अप्रैल (विश्ववार्ता) हरियाणा की नायाब सिंह सैनी सरकार की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आज एक दिवसीय निंदा प्रस्ताव के लिए बुलाया गया। हरियाणा कांग्रेस ने इस एक दिवसीय विशेष सत्र का बहिष्कार कर दिया है। साथ ही सदन के बाहर कांग्रेस ने समानानंतर सदन की कार्यवाही शुरू कर दी है।
यहीं नहीं, कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर शोक प्रस्ताव पढऩे के बाद दो मिनट का मौन भी रखा। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस विषय को सदन में लाया जा रहा है, वह विधानसभा से संबंधित नहीं है। राजनीतिक विषय लेकर सरकार आ रही है। इस निंदा प्रस्ताव के खिलाफ विधानसभा के बाहर ओर सडक़ों पर उतर कर विरोध करेगी।
इस पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि महिलाओं को लेकर जो रवैया लोकसभा में रहा है, वहीं रवैया यहां पर भी देखने को मिला है। कांग्रेस का एक भी विधायक सदन में नहीं पहुंचा है। ये बेहद ही गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है। haryana vidhan sabha special session proceedings
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























