
Haryana cold wave: हरियाणा में कड़ाके की ठंड और शीत लहर जारी
जनजीवन हुआ प्रभावित
चंडीगढ़, 11 जनवरी (विश्ववार्ता): Haryana cold wave: हरियाणा इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाओं और धुंध के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।
वहीं, पांच जिलों में शीत लहर के साथ हल्की धुंध और छह जिलों में धुंध को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया गया है। लगातार कम तापमान और धूप की कमी से ठंड का असर और अधिक बढ़ गया है।
Haryana cold wave:
प्रदेश में सबसे ठंडा दिन और रात सिरसा जिले में दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान केवल 12.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंडी हवाओं के कारण वास्तविक ठंड तापमान से कहीं ज्यादा महसूस की गई। सुबह-शाम खुले स्थानों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। Haryana cold wave:























