
जापान पहुंचे Haryana CM नायब सैनी, सबसे प्राचीन सेंसोजी मंदिर मे पहुंच की दौरे की शुरूआत
सेरेन कंपनी लिमिटेड के साथ 220 करोड़ रुपये की ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
चंडीगढ, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता) Haryana CM नायब सिंह सैनी ने अपनी तीन दिवसीय जापान यात्रा की शुरुआत टोक्यो के ऐतिहासिक सेंसोजी मंदिर के दर्शन से की। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हरियाणा सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने जापान की प्रसिद्ध सेरेन कंपनी लिमिटेड के साथ 220 करोड़ रुपये की एक मेगा परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह परियोजना रोहतक में स्थापित की जाएगी और इससे 1,700 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
CM saini ने कहा कि यह साझेदारी हरियाणा में उद्योगिक विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जापान के साथ इस तरह के सहयोग से राज्य की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान टीडीके कॉर्पोरेशन और एटीएल बैटरी के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। ये कंपनियां हरियाणा के सोहना क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा लिथियम-आयन बैटरी प्लांट स्थापित कर रही हैं। बैठक में राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन और उन्नत बैटरी निर्माण के लिए भविष्य के निवेश अवसरों पर चर्चा की गई।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















