National Capital Region Planning Board की अहम बैठक में आज होंगे शामिल Haryana CM Saini शामिल
दिल्ली, 15 जून, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली में आयोजित National Capital Region Planning Board की 42वीं अहम बैठक में शामिल हो रहे हैं। इस बैठक में हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के 6 जिलों को एनसीआर के दायरे से बाहर निकालने की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही है।
बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे. विज्ञान भवन में होने वाली 42वीं NCR प्लानिंग बोर्ड बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे। बैठक के दौरान एनसीआर क्षेत्र के भविष्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. खासतौर पर एनसीआर मास्टर प्लान-2041 को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के प्रमुख शहरों को बेहतर और तेज परिवहन व्यवस्था से जोड़ने की योजना पर भी विचार किया जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























