Haryana Chief Secretary Anurag Rastogi की सेवा मे हुआ विस्तार
चंडीगढ, 1 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को छह महीने का सर्विस एक्सटेंशन यानी सेवा विस्तार मिल गया है। वे हरियाणा के पहले मुख्य सचिव हैं, जिन्हें लगातार दूसरी बार चीफ सेक्रेटरी के पद के लिए एक्सटेंशन मिला है।
वे 31 दिसंबर तक बने रहेंगे पद पर। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी रस्तोगी को पहली बार 31 अक्तूबर, 2024 को अंतरिम आधार पर तीन दिन के लिए मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। इसके बाद जब फरवरी 2025 में जोशी को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया, तो सरकार ने एक बार फिर रस्तोगी को मुख्य सचिव नियुक्त किया। Haryana Chief Secretary Anurag Rastogi get six month service extension will remain
राज्य सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया जब रस्तोगी के बैचमेट सुधीर राजपाल और सुमिता मिश्रा वरिष्ठ होने के कारण दोनों का दावा सबसे मजबूत था। रस्तोगी का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा था मगर उन्हें फिर से एक साल का सेवा विस्तार दिया गया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























