Haryana cabinet meeting में कौन-कौन से बड़े फैसले लिए गए ?
IPS पूरन कुमार केस पर कैबिनेट मीटिंग में नहीं हुआ कोई फैसला
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन बढ़ी
CET स्कोर की वैधता भी बढ़ाई गई, पुलिस भर्ती नियमों में बदलाव
चंडीगढ, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा सरकार की रविवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के विलय का फैसला लिया गया है। सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ है कि हाउसिंग बोर्ड को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के साथ विलय किया जाएगा।
कैबिनेट मीटिंग में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला भी चर्चा का विषय रहा. इससे पहले शनिवार को होने वाली कैबिनेट बैठक इसी कारणवश स्थगित करनी पड़ी थी. इस संवेदनशील मुद्दे के कारण सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा है कि स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए. एससी समाज के संगठन लगातार आक्रामक रुख अपना रहे हैं और विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर सक्रिय है. ऐसे में पीएम के कार्यक्रम से पहले स्थिति को संभालना सरकार की प्राथमिकता बन गई है। Haryana cabinet meeting
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की. करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में 17 अक्टूबर को सोनीपत में होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई. यह कार्यक्रम सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति तय मानी जा रही है। Haryana cabinet meeting
हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में 17 अक्टूबर को सोनीपत में नायब सरकार का एक साल पूरा होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे.बैठक में हरियाणा पुलिस भर्ती नियमों में भी बदलाव किया गया है. अब सब-इंस्पेक्टर (पुरुष) के 50% पद सीधी भर्ती के बजाय पदोन्नति से भरे जाएंगे. ग्रुप-C और ग्रुप-D पदों की भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) स्कोर की वैधता को 3 साल के लिए बढ़ाने का फैसला भी किया गया। Haryana cabinet meeting
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























