
Haryana के इस जिले का जवान शहीद, गांव मे छाया मातम
चंडीगढ, 19 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) जींद जिले के नरवाना सब-डिवीजन के सुलहेरा गांव के जवान मनीष कुमार देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। 31 साल के मनीष कुमार की पश्चिम बंगाल में ट्रेनिंग के दौरान एक हादसे में मौत हो गई। उनकी शहादत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों में दुख की लहर दौड़ गई। पूरे इलाके में मातम का माहौल है। Haryana soldier martyred in west bengal
मिली जानकारी के मुताबिक, शहीद मनीष कुमार के पिता किसान हैं और मां हाउसवाइफ हैं। मनीष सबसे बड़े बेटे थे, और उनका छोटा भाई भी सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। बेटे की शहादत की खबर से परिवार गहरे सदमे में है। मनीष कुमार का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव सुलहेरा लाया जाएगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























